राउरकेला, 30//6//2026:(कलिंग समाचार)भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की राउरकेला शाखा (EIRC) द्वारा 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के उपलक्ष्य में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उदितनगर स्थित दुर्गा मंडप, फिटनेस पार्क के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित एवं स्वच्छ राउरकेला तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देना था। शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।इस अवसर पर शाखा के चेयरमैन सीए पंकज गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सीए राकेश जैन, सीए पंकज गर्ग (चेयरमैन), सीए किशन अग्रवाल, सीए संजय मित्तल, सीए सोनू अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, सीए रवि अग्रवाल, सीए कृष्णा गुप्ता, सीए श्रद्धाशीष सतपथी, सीए तन्मय अग्रवाल सहित शाखा के अनेक सदस्य एवं सीए विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।राउरकेला शाखा ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

