राउरकेला,5//6,(कलिंग समाचार)विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राउरकेला क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सेक्टर-19 स्थित सिविक सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थितप्रोफेसर हिमांशु भूषण साहू (पर्यावरण विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान -विभु प्रसाद (उपनिदेशक, कारखाना एवं बॉयलर विभाग)रविकान्त मीना (डीएफओ, राउरकेला)आशा सुनील कार (मुख्य महाप्रबंधक, पर्यावरण विभाग, राउरकेला इस्पात संयंत्र)डॉ. ए. जी. सामल (पर्यावरण वैज्ञानिक)डॉ. अनूप कुमार मल्लिक (अतिरिक्त पर्यावरण वैज्ञानिक तथा राउरकेला क्षेत्रीय अधिकारी)इन सभी ने विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित परिचर्चा (सेमीनार) में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न उद्योगों और खनन संस्थानों के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों, छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, सरकारी अधिकारियों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को पर्यावरण को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदमों के बारे में जागरूक किया गया।: विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का शुभारंभ भगवान श्री जगन्नाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।नुकड़ नाटक: कार्यक्रम के बीच में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विवेकानंद दास द्वारा निर्देशित एक नुक्कड़ नाटक (पथप्रांत नाटिका) का मंचन किया गया।सम्मान समारोह: इस विशेष अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राउरकेला क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एनआईटी के प्रोफेसर हिमांशु भूषण साहू, कारखाना एवं बॉयलर विभाग के उपनिदेशक विभु प्रसाद, राउरकेला के डीएफओ रविकान्त मीना, राउरकेला इस्पात संयंत्र के पर्यावरण विभाग की सीजीएम आशा सुनील कारpriority और पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. ए. जी. सामल को ‘उपदौकन’ (अंगवस्त्र/शॉल) देकर सम्मानित किया गया।

