राउरकेला:4//6,(कलिंग समाचार)पूरे उड़ीसा समय सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर में गर्मी उमस से लोग परेशान हैं एक और तेज धूप दूसरी और उमस से राहत पाने के लिए लोग नारियल पानी गन्ना रस कच्चा आम पानी लस्सी मट्ठा कोल्ड ड्रिंक सत्तू पानी नींबू पानी पीते नजर आ रहे हैं वही आज शहर में मध्यान 12 के बाद शहर के मुख्य मार्ग समेत रिंग रोड में सन्नाटा दिखाई दिया लोग जरूरी काम से ही घरों से दुकानों से बाहर निकलते दिखाई दिए राउरकेला शहर का तापमान 43 डिग्री के लगभग आंका गया जिसके कारण तेज धूप होने से राहत पाने के लिए लोग छतरी टोपी चश्मा पहनकर सड़क पर नजर आए गर्मी को लेकर पूरा जनजीवन प्रभावित रहा वही मौसम विभाग की ओर से भी लोगों को तेज धूप से बचने के लिए कहा गया खासकर बुजुर्ग एवं बच्चों को धूप में न निकलने की सलाह दी गई वहीं राउरकेला के सरकारी अस्पताल समय स्वास्थ्य केदो में तेज धूप एवं उम्रस से राहत पाने के लिए ओ आर एस घोल लोगों को निशुल्क वितरण किया जा रहा है

