राउरकेला :10//5,(कलिंग समाचार) राउरकेला में श्रमिक आंदोलन को नई दिशा देने वाले सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 74 वर्षीय विष्णु महंती का शनिवार भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन अवस्था में निधन हो गया। वे मधुमेह जनित रोग से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर भुवनेश्वर राज्य कार्यालय से होते हुए कोईड़ा, कल्टा, रॉक्सी, राजामुंडा चौक मार्ग से रात को उनके छेंड स्थित निवास पर पहुंचा था।आगामी रविवार सुबह पार्थिव शरीर को छेंड निवास से एक शोभायात्रा के माध्यम से निकालकर सीपीआई(एम) के शक्तिनगर स्थित पार्टी कार्यालय होते हुए सेक्टर-16 स्थित सीटू जिला कार्यालय ‘श्रमिक भवन’ में रखा गया। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, विधायक तथा राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कॉमरेड विष्णु महांति के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। इसमें सीटू नेता विमान माइती, बसंत नायक, जहांगीर अली, राजकिशोर प्रधान जजाति केसरी साहू समेत अन्य लोगों ने अपने नेता का अंतिम दर्शन किया। इसके बाद अंतिम यात्रा राउरकेला नया बस स्टैंड, राउरकेला वकील संघ कार्यालय, पानपोष होते हुए वेदव्यास पहुंची। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर सांसद जुएल ओराम, राज्य सभा सदस्य दिलीप राय, राउरकेला विधायक शारदा नायक, बनई विधायक लक्ष्मण मुंडा रघुनाथपाली विधायक दुर्गाचरण तांती,आरएसपी डिक आलोक बर्मा पूर्व विधायक सुब्रत तरई प्रभात महापात्र हरि हर राउतराय, गिरीश महापात्र, पीपी राय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापित, आरएसएस के अध्यक्ष प्रशांत बेहरा, प्रशांत शेट्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राय सुनील पटनायक आरआइकेकेएस के महासचिव हिमांशु बल, राउरकेला मजदूर सभा के अध्यक्ष शशधर नायक, स्टील मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश सेठी, राउरकेला अखबार विक्रेता संघ के महासचिव विमान माइती, स्टेशन अखबार प्वाइंट के अध्यक्ष महिर पात्र, सचिव किशोर राउत, सेक्टर-2 अखबार प्वाइंट के अध्यक्ष मनोज पटनायक, सचिव सुकेंदु पात्र समेत अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।

