राउरकेला:19//4,(कलिंग समाचार)की सामाजिक संस्था ब्राह्मण कल्याण सभा की ओर से भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह को लेकर इस साल रजक जयंती वर्ष को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन अमर भवन परिसर में शाम 7:30 बजे से सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे लेकर सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के फोटो चित्र के समक्ष समाज के अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुशील जी दाहिमा अभय वरिष्ठ कवि साहित्यकार वरिष्ठ पत्रकार संयुक्त संपादक दैनिक उत्कल मेल एवं मुख्य वक्ता के रूप में संतोष जी पारीक उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी ब्राह्मण कल्याण सभा के उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा टिंकू चौमाल सचिव संजय सिखवाल निव वर्तमान अध्यक्ष श्रवण पारीक सह सचिव प्रद्युमन शर्मा महेश शर्मा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल महर्षि राम अवतार शर्मा जुगल किशोर शर्मा भंवरलाल चोटिया जगदीश हरित मुरारी लाल चौमाल वरिष्ठ सदस्य शशिकांत जोशी सुभाष जोशी सुरेश शर्मा पुरुषोत्तम चौमाल समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर समाज के अध्यक्ष विनय शर्मा ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने रजक जयंती समारोह में पधारे समाज के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया इस मौके पर पूर्व अध्यक्षों ने अपना अपना अभिभाषण रखा वही मुख्य वक्ता संतोष जी पारीक ने कहां की भगवान परशुराम के हाथ में फरसा वह दंड विधान है जिसे अत्याचारी अपना आचरण विधि के अनुरूप रखते हैं न्याय बिना शक्ति के कभी लागू नहीं हो सकता भगवान परशुराम जी के सात अधुभकता न्याय स्थापित करने के लिए ही थी शास्त्र की रक्षा शास्त्र के बिना नहीं हो सकती वहीं उन्होंने परशुराम भवन बनने के लिए हर प्रकार की सहायता सहयोग की बात कही सभी के सहयोग से यह कार्य हो सकता है समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर समाज के लिए काम करने की बात कही इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सुशील जी दाहिमा ने सभी को परशुराम जयंती के रजक जयंती की बधाई एवं शुभकामना दी उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए जिस समाज का विकास होने के साथ-साथ समाज अग्रगति से आगे बढ़ेगा समाज का मेरुदंड होते हैं युवा शक्ति आपस में मतभेद बुलाकर समाज के लिए कार्य करें भले ही मतभेद हो लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए वही ब्राह्मणों को अपना कर्म करने के साथ-साथ परशुराम जी के आदर्श एवं उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए वहीं आज समाज के युवा वर्ग हर क्षेत्र में आगे हैं चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो व्यापार का क्षेत्र हो सामाजिक क्षेत्र हो राजनीतिक क्षेत्र हो आज हमारे समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर कार्य कर रहे हैं वही मातृशक्ति भी हर क्षेत्र में अग्ररूप से कार्य कर रही है उन्होंने आगे कहा कि समाज लोगों को समाज के उत्थान एवं विकास के लिए एकत्र होकर काम करने का आह्वान दिया इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव का मोमेंटो एवं दुपट्टा फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया था वही समाज के बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे देखकर समाज के लोगों के द्वारा ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस मौके पर सभी लोगों ने एकत्रित होकर भोजन ग्रहण किया वहीं मंच का संचालन राजेश शर्मा ने किया

