राउरकेला:14//4,(कलिंग समाचार)ओड़िया नव वर्ष एवं पना संक्रांति के पावन अवसर पर राउरकेला स्थित हनुमान वाटिका के निर्धारित पेड पार्किंग क्षेत्र (त्रिशक्ति मंदिर के मुख्य द्वार के बगल गेट के अंदर) में ठंडे पेयजल मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम वनबंधु परिषद् महिला समिति, राउरकेला के सौजन्य से आयोजित हुआ।यह पेयजल मशीन स्वर्गीय खजांची लाल जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इस सुविधा से पार्किंग में आने वाले सभी वाहन चालक, अतिथि एवं ड्राइवरों को गर्मी के मौसम में ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।इसके साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी के बाहर घर साज फर्नीचर शोरूम के सामने दो अतिरिक्त नलों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे राहगीर एवं पथिक भी शीतल जल का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर अग्रवाल परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में वृद्धि चंद्र अग्रवाल, जी.डी. अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुष्पा देवी अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, एफटीएस युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, विनीता अग्रवाल एवं अनुपमा रूंगटा शामिल रहे।इसके अलावा त्रिशक्ति मंदिर के ट्रस्टी दौलत अग्रवाल एवं चैंबर के पूर्व अध्यक्ष के.के. पोद्दार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हनुमान वाटिका की ओर से ट्रस्टी एम. दिनकर, पी.आर.ओ. प्रमोद कुमार नतुल्य, वाटिका प्रबंधक वरुण मांझी, सहायक लक्ष्मण राव, सौम्य पटनायक एवं पार्किंग सिक्योरिटी इंचार्ज राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।इस मौके पर सैकड़ों आम लोगों को शरबत भी पिलाया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और जनसहभागिता और अधिक बढ़ गई।कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

