राउरकेला 12/4:(कलिंग समाचार) आगामी 21 अप्रैल को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राउरकेला दोरा और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के संबंध में जिला भाजपा द्वारा भाजपा कार्यालय सेक्टर 3 में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, महामहिम राष्ट्रपति 21 अप्रैल 2026 को राउरकेला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे प्रमुख सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 अप्रैल को सुबह 11:10 बजे राउरकेला पहुँचेंगी और शाम 4:05 बजे प्रस्थान करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वे निम्नलिखित प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी:राउरकेला वन : पनपोष हॉकी चौक के पास एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र और पनपोष बायपास रोड स्थित जनजातीय संग्रहालय का विधिवत उद्घाटन करेंगी विज्ञान पार्क और तारामंडल : छेंड स्थित बीएसएनएल चौक के पास।मनोरंजन पार्क: कोयल नगर में स्थित।इसके साथ ही सुंदरगढ़ जिले के 10,000 से अधिक स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और 35 से अधिक सांस्कृतिक समूहों की भागीदारी के साथ एक भव्य सांस्कृतिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा 30 स्टॉल लगाए जाएंगे, जो सुंदरगढ़ जिले की परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।उद्घाटन होने वाली परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र ₹48 करोड़जनजातीय संग्रहालय: ₹40 करोड़कोयल रिवरफ्रंट मनोरंजन पार्क: ₹42.44 करोड़विज्ञान पार्क और तारामंडल (छेंड): ₹27 करोड़विकास की दिशा में एक बड़ा कदम:केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि राष्ट्रपति की यह यात्रा राउरकेला के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।राउरकेला सेक्टर-3 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री और सुंदरगढ़ सांसद जुएल ओराम के साथ बीरमित्रपुर के पूर्व विधायक शंकर ओराम, राज्य भाजपा प्रवक्ता धीरेन सेनापति, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रमिला दाश, जिला भाजपा प्रवक्ता गंगाधर दाश और विशिष्ट समाजसेवी खुशबू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

