राउरकेला:5//4,(कलिंग समाचार)अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सुंदरगढ़ इकाई की राउरकेला शाखा ने आज अमर भवन में एक प्रेस वार्ता में जारी विज्ञप्ति में बताया की हमारी सामाजिक संस्था *अखिल* *भारतीय* *अग्रवाल* *सम्मेलन* – *राउरकेला* ने, दिपावली स्नेह मिलन के उपलक्ष पर, अग्रवाल परिवार के बच्चों की शादी मात्र रुपये 251000/- बहुत ही अच्छे एवं सुनियाजीत ढंग से शादी क पवित्र बंधन को करने की घोषणा की थी इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए उन्होंने बताया कि द्वारा दिनांक 19.02.2026 को होटल राधिका रीजेंसी एक जोड़े का विवाह बहुत ही शानदार तरीके से कराया था आगे भी किसी अग्रवाल समाज के निम्न वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अगर कोई अपने बच्चों का विवाह करवाना चाहता है तो उसी के लिए आज अमर भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राउरकेला शाखा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें कि उसके अध्यक्ष विनोद बाल्टी वाला ने यह सारी जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि इस 2 लाख 51000 से वह एक बड़े नामी होटल में 25 ऐसी कमरा, एक हॉल, 100 लोगों के तीन समय के खाने का व्यवस्था, वर वधू का माल, 11 शाहजी माला और 11 किलो मिठाई का चोलियां यह सब उपलब्ध कराते हैं 24 घंटे में चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी रहती है और एक हाल भी दिया जाता है कन्या पक्ष और वर पक्ष को कोई भी तैयारी नहीं करनी उन्हें खाली फूल का डेकोरेशन करना है बाकी सारी व्यवस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की शाखा द्वारा किया जाता है हम आशा करते है, अपना अग्रवाल परिवार आनेवाले समय मे संस्था को सेवा करने का मौका देगा.इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सचिव मनीष तोदी कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य कैलाश अग्रवाल सुभाष श्यामपुरिया मुकेश केडिया मनोज अग्रवाल सुनील बंसल ऋषि आर्य आदि लोग मौजूद थे

