राउरकेला,4//4,(कलिंग समाचार): दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार के राउरकेला दौरे के दौरान, स्थानीय विधायक सारदा प्रसाद नायक ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करने के साथ उनसे मुलाकात की और राउरकेला रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।विधायक सारदा प्रसाद नायक ने अपने समर्थकों के साथ राउरकेला स्टेशन परिसर स्थित सभागार में जीएम सौमित्र मजूमदार से भेंट की। इस बैठक के दौरान चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम तरुण हुरिया और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। विधायक के साथ बीजू जनता दल के नगर सभापति गगन पंडा, प्रवक्ता जयंत कुमार मिश्र, वरिष्ठ नेता वीरेंन सेनापति, प्रशांत सेठी, पिंकू जायसवाल समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।चर्चा के दौरान विधायक ने जीएम को उनके दौरे के लिए धन्यवाद दिया और निम्नलिखित मुख्य मुद्दों को उनके समक्ष रखा शिकायत की कि पहले मालगाड़ियों को रोककर यात्री ट्रेनों को रास्ता दिया जाता था, लेकिन अब स्थिति उलट गई है। मालगाड़ियों की वजह से पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों रुकी रहती हैं, जिससे पर्यटकों और आम यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता देने की मांग की।पार्किंग व्यवस्था: उन्होंने बताया कि मॉल या बस स्टैंड जैसे स्थानों पर अक्सर फ्री पार्किंग की सुविधा होती है, लेकिन राउरकेला स्टेशन पर प्रति घंटा जुर्माना या शुल्क वसूला जा रहा है, जो अनुचित नहीं है विधायक ने ध्यान दिलाया कि स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के सामने लगभग 400-500 लोग सोए रहते हैं। उन्होंने इन लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया ताकि स्टेशन का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित रह सके।स्टेशन के प्रवेश मार्ग और चारदीवारी के पास स्थित दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने तथा बंधमुंडा क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई साथी रेलवे कॉलोनी के तालाब को साफ करने सेम टी झज्जर सड़कों को मरम्मत करने की मांग की

