राउरकेला 1/4:(कलिंग समाचार) आज स्वतंत्र उत्कल प्रदेश के गठन की 91वीं जयंती मनाई गई। 1 अप्रैल 1936 को स्वतंत्र उत्कल प्रदेश, यानी आज के ओडिशा राज्य का गठन हुआ था। इसी के साथ ओडिशा पुलिस बल की भी स्थापना की गई थी। आज ओडिशा पुलिस अपने 91वें वर्ष में कदम रखने के साथ-साथ 91वां पुलिस स्थापना दिवस मना 91वें पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आज राउरकेला आरक्षित पुलिस कार्यालय मैदान में एक संयुक्त परेड आयोजित की गई। इस परेड में पुलिस बल की पांच प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक बृजेश कुमार राय और सम्मानित अतिथि के रूप में राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने शामिल होकर परेड की सलामी ली।परेड के बाद, राउरकेला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकिशोर मिश्रा की देखरेख में, डीआईजी बृजेश कुमार राय ने ओडिशा के राज्यपाल हरिबाबू कम्भमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा पुलिस स्थापना दिवस पर दिए गए संदेशों को पढ़कर सुनाया।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राउरकेला पुलिस जिले में उत्कृष्ट कार्यक्षमता के लिए 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें मानपत्र और नकद राशि प्रदान की गई। सम्मानित होने वाले प्रमुख कर्मियों में शामिल हैं:पुलिस SI: अर्जुन सेठीASI: रतिरंजन सामलहवलदार: दिनेश चंद्र नायककांस्टेबल: भागीरथी हेम्ब्रम, विकास कुमार नायकट्रैफिक कांस्टेबल: अर्चना एक्कारेलवे पुलिस SI दीपक कुमार माझी, ASI सुनील कुमार तारिणी, हवलदार कृष्ण चंद्र पृष्टि, कांस्टेबल आनंद कुमार नायक और प्रशांत कुमार जेना। उड़ीसा स्टेट आर्म्ड फोर्स (आर्म्ड): SI अमेय कुमार पटनायक, मेजर राजेश गुरुंग, हवलदार पुलिन कुमार साहू और कांस्टेबल प्रबुराम प्रधान।पुरस्कार वितरण के बाद परेड का समापन हुआ। इस दौरान डीआईजी बृजेश कुमार राय, एसपी नितेश वाधवानी और न्यायपालिका के माननीय न्यायाधीशों ने एनसीसी कैडेटों, कौशल विकास के विद्यार्थियों और अन्य प्रशिक्षुओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए।


