राउरकेला:23//3,(कलिंग समाचार)जय श्री श्याम सेवा संघ की ओर से हरियाणा भवन परिसर में श्री श्याम अखाड़ा को लेकर बाबा का कीर्तन किया गया जिसे लेकर रविवार की शाम श्याम बाबा का फूलों से भव्य दरबार सजाया गया बाबा का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग लगाया गया वहीं दिव्य जोत जलाई गई शाम 7बजे से भजनों का कार्यक्रम आरंभ किया गया जजमान के रूप में सुरेश जिंदल एवं सुशील जिंदल ने पूजा अर्चना की सर्वप्रथम गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस मौके पर स्थानीय भजन गायकर रमन गंगावत सुश्री न्यासा अग्रवाल जय श्री श्याम सेवा संघ के संस्थापक सदस्य एवं भजन गायकर विकास अग्रवाल के द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम बाबा एवं अन्य देवी देवताओं के भजन श्याम भक्तों को सुनाए गए भजन सुन श्याम भक्त झूमने लगे वही श्याम बाबा भोले शंकर एवं राम जी के भजन भक्तों को सुनाए गए अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए इस मौके पर विकास अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा का आगामी दो दिवसीय कार्यक्रम 5 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन भवन में भव्य रूप से मनाया जाएगा जिसमें खाटू धाम से महंत श्री मोहन दास जी महाराज के सानिध्य में श्याम अखाड़ा किया जाएगा जिसमें पूरे भारतवर्ष से भजन गायकारों के द्वारा श्याम बाबा का भजन भक्तों को सुनाया जाएगा

