राउरकेला, 23//3,2026(कलिंग समाचार)लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322C2 के तत्वावधान में एवं लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे से लायंस आई हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक किया गया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास के अध्यक्ष लायन सीए पवन अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्याणी मिश्रा एवं सम्मानित अतिथि डॉ. अनजना मैत्रा ने अपने प्रेरणादायी विचार रखते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सामाजिक भागीदारी एवं उनके सशक्त योगदान को सराहा।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ममता गौतम ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व एवं योगदान को महत्वपूर्ण बताया। वहीं सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दुर्गेश नंदिनी बिस्वाल ने नारी द्वारा निभाई जा रही विभिन्न जिम्मेदारियों एवं उनके बहुआयामी स्वरूप को विस्तार से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंतर्गत शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को से सम्मानित किया गया। साथ ही उन महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का सफलतापूर्वक भरण-पोषण किया है।कार्यक्रम का मंच संचालन लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास की वुमन एम्पावरमेंट चेयरपर्सन लायन उषा अग्रवाल द्वारा अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया।लायंस क्लब राउरकेला वेदव्यास के पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष पारीक ने पूरे कार्यक्रम की समीक्षा कर उसकी सराहना की और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (वुमन एम्पावरमेंट) लायन वैशाली खारिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को और अधिक सफल एवं प्रेरणादायी बनाया जा सका।कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट द्वारा चलाए जा रहे *शक्तिवाहिनी परियोजना* के तहत लायंस क्लब राउरकेला स्टार्स की ओर से पांच महिलाओं को मुफ्त में साइकिल प्रदान किए गए।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना एवं अन्य महिलाओं को प्रेरित करना रहा।

