राउरकेला:19//3,(कलिंग समाचार)शिवाजी मार्ग में स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय में हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ 9.00 बजे किया गया | मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित करके क्रार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | विद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्राओं ने गीत गाकर नए वर्ष का स्वागत किया। | विधालय के प्रधानाचार्या श्री गोविन्द चन्द्र मिश्रा ने बच्चों को हिन्दू नववर्ष में उदय होने के अनेक घटनाओं के बारे में आवागत कराया | मुख्य अतिथि माननीय विजय कुमार साहू ने हमें हिन्दू राष्ट्र गठन करना है | हिन्दु भावना को प्रेरित करना चाहिए | स्वदेशी ग्रहण करें विदेशी ग्रहण ना करें बच्चों को समझाया | विद्यालय के वारिष्ट आचार्या नीलिमा सिंह ने प्राथमिक और ऐतिहसिक महत्व के बारे में बच्चो को बताया | आचार्य विजय महांती ने नये नये नववर्ष में नये नयें कार्यों के बारे में कहा | विद्यालय परिचलन समिति के कोषाध्यक्ष श्री नारायण पात्र ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया | प्रधानाचार्य श्री गोविन्द चन्द्र मिश्रा, मुख्य अतिथि , कोषाध्यक्ष आचार्य- आचार्या गण एवं छात्र- छात्रा उपस्थित थे | वंदे मातरम् गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया | कार्य का सम्पन्न 11.00 बजे हुआ |

