सुंदरगढ़ 18/3:(कलिंग समाचार) सुंदरगढ़ जिले के किंजिरीकेला थाना पुलिस ने आज 800 से अधिक नकली विदेशी शराब की बोतलें जब्त की हैं। इस संबंध में किंजिरीकेला थाने में बीपीएस केस संख्या 97/26, 98/26, 99/26, 100/26 और 101/26 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:गौतम साहू छत्रभुज साहू मुकेश बेहेरा भीमसेन साहू बनमाली बेहेरा ये सभी आरोपी किंजिरीकेला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें शामिल है:433 बोतल/कैन बियर398 बोतल विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की और वोदकापुलिस फिलहाल इस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

