राउरकेला:14//3,(कलिंग समाचार) राउरकेला लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभु रंजन पटनायक का कार्यकाल पूरा होने पर कॉलेज की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. सुमन दत्त की अध्यक्षता और महासचिव त्रिलोकीनाथ पांडे के संयोजन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लॉ कॉलेज के अध्यक्ष ईं. जतिन नायक, विशिष्ट अतिथि के रूप में विदाई ले रहे प्राचार्य डॉ. पटनायक, और सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व छात्र मनोरंजन दाश एवं वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संपादिका मोहंती उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने कॉलेज के विकास में डॉ. पटनायक के महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की।वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के बीच एकता, भाईचारा और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उनके प्रयासों को कॉलेज हमेशा याद रखेगा। अपने विदाई संदेश में डॉ. पटनायक ने इस समय को अपने लिए यादगार बताया और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. सुमन दत्त ने स्वागत भाषण दिया और श्री पांडे ने डॉ. पटनायक के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रबंध संपादक देबाशीष मोहंती, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञापारमिता पंडा, अधिवक्ता आरती चौधरी, प्रोफेसर तन्मयराज पाढ़ी, डॉ. दिव्येंदु पंडा, देबाशीष बेहेरा, लाइब्रेरियन लक्ष्मीप्रिया साहू, सुजाता नायक, अमिता जेना और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

