राउरकेला,15//3,(कलिंग समाचार)लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा आज *शिव मंदिर, रंगीला चौक के निकट* में आमजन की सुविधा के लिए शीतल पेयजल का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।इस सुविधा का उद्घाटन आज 15 मार्च 2026 को किया गया। यह परियोजना *श्री श्याम प्रेमी परिवार* द्वारा जनहित में प्रदान की गई है। इस पेयजल सुविधा के रखरखाव की जिम्मेदारी *मारवाड़ी महिला मंच, फर्टिलाइज़र शाखा* द्वारा निभाई जाएगी।इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन सीए पवन अग्रवाल, सचिव लायन विकास बिंदल, ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट के चेयरमैन लायन सुशील गोयल एवं को-चेयरमैन लायन प्रविन गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम में क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें लायन सूरज बापोडीया लायन निशांत अग्रवाल लायन सतीश गौतम लायन अतुल संघवी लायन बेनीगोपाल मालानी एवं लायन संतोष जयस्वाल शामिल थे।वहीं मारवाड़ी महिला मंच, फर्टिलाइज़र शाखा की ओर से श्रीमती नेहा अग्रवाल (अध्यक्ष), श्रीमती रिंकी अग्रवाल (सचिव) तथा अन्य कई सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।लायंस क्लब के अध्यक्ष सी.ए पवन अग्रवाल ने इस सेवा परियोजना को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्री श्याम प्रेमी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही मारवाड़ी महिला मंच, फर्टिलाइजर शाखा को भी विशेष आभार प्रकट किया जिनके सहयोग से इस शीतल जल परियोजना की स्थापना संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य करता रहेगा।वहीं मारवाड़ी महिला मंच की सचिव श्रीमति रिंकी अग्रवाल ने भी महिला मंच की ओर से लायंस क्लब को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा ही इस जल परियोजना की काफी समय से जरूरत थी और इसकी स्थापना राहगीरो की प्यास बुझाने में काफी मदद करेगी।

