महेश्वरी भवन में आरडब्ल्यूसीएमए की एजीएम व नई कमेटी का चुनाव
राउरकेला:11//3,(कलिंग समाचार)महेश्वरी भवन में मंगलवार 10 मार्च कोराउरकेला होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन (आरडब्ल्यूसीएमए) की वार्षिक आम सभा के साथ नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। उमंग अग्रवाल वर्ष 2026–2027 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गौरव मोदी को 25 मतों से पराजित किया।उमंग को 49 मत मिले,जबकि गौरव मोदी को 24 मत प्राप्त हुए। चुनाव के बाद दोनों प्रत्याशियों ने संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।आरडब्ल्यूसीएमए की वार्षिक आम सभा महेश्वरी भवन में आयोजित की गई। दोपहर एक बजे से दो बजे तक हुई वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रोहित काबरा ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। संघ के सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने वर्ष भर की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष राहुल मोदी ने वित्तीय विवरण रखा।रिपोर्ट में संघ द्वारा वर्ष भर आयोजित कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इनमें दीपावली मिलन, उत्कल दिवस समारोह, क्रिकेट मैच,निशान यात्रा सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया गया।वार्षिक सभा के बाद दोपहर दो बजे से तीन बजे तक नई कमेटी के लिए मतदान कराया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सपन अग्रवाल, नितिन खेतान और शिव बालोदिया की देखरेख में संपन्न हुई। 76 सदस्यों वाले संगठन में से 73 सदस्यों ने मतदान कर उत्साहजनक भागीदारी दर्ज कराई, जिसे रिकॉर्ड मतदान माना जा रहा है।मतगणना के बाद घोषित परिणाम में उमंग अग्रवाल को 49 मत मिले और वे अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गौरव मोदी को 24 मत प्राप्त हुए। परिणाम की घोषणा होते ही दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे से गले मिले। गौरव मोदी सहित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष उमंग अग्रवाल को बधाई देते हुए संगठन के विकास के लिए सहयोग का भरोसा जताया।

