राउरकेला:11//3,(कलिंग समाचार) के एस टी आई चौक रेलवे फाटक के पास श्री पवन पुत्र हनुमान अखाड़ा कमेटी की ओर से रामनवमी को लेकर मंगलवार की शाम हनुमान जयंती को लेकर झंडा पूजा का आयोजन किया गया इस मौके पर हनुमान मंदिर की पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शाम 8 बजे बाद ढोल नगाड़ा के साथ नगर भ्रमणकर एस टी आई चौक पर झंडा को लगाया गया इस मौके पर अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष पिंकू जायसवाल सचिव राजेश शेट्टी कोषाध्यक्ष भोला यादव समेत गोविंद सेटी सुरेंद्र शेट्टी मनोज शेट्टी संजय शेट्टी सुनील शेट्टी संतोष गुप्ता विनोद शेट्टी समेत अन्य सदस्य गण शामिल थे इस मौके पर अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष पिंकू जायसवाल ने बताया कि हर साल इस अखाड़ा कमेटी के द्वारा हनुमान जयंती को लेकर अखाड़ा जुलूस एवं नगर भ्रमण किया जाता है इस साल 27 मार्च शुक्रवार को झंडा पूजन के साथ रामायण पाठ का प्रारंभ संध्या 7 बजे से किया जाएगा जो 28 तारीख की शाम शनिवार को समापन होगा वही 29 तारीख रविवार के प्रात 7से अखंड हनुमान चालीसा पाठ का प्रारंभ जो 30 तारीख सोमवार के शाम पर संपन्न होगा वही 31 मार्च हरि नाम संकीर्तन का प्रारंभ सुबह 6 से वही 1 अप्रैल को पूर्ण आहुति एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम एवं 2 अप्रैल को अखाड़ा जुलूस एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम है

