राउरकेला:26//2,(कलिंग समाचार) के श्याम मंदिर परिसर में तीन दिवसीय 44 श्याम फागुन महोत्सव को लेकर गुरुवार के दिन मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें काफी संख्या में सुहागन महिलाएं लाल साड़ी लाल चुनरी ओढ़ कर श्याम मंगल पाठ में शामिल हुई है वही झारखंड चक्रधरपुर के अमित शीतल चांडक शर्मा के द्वारा मंगल पाठ पढ़ा जा रहा है मंगल पाठ के दौरान बीच-बीच में भजन भी भक्तों को सुनाया जा रहा है जिसे लेकर पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो गया सुबह 10:से यह मंगल पाठ आरंभ हुआ है मंगल पाठ कार्यक्रम को लेकर मंदिर को छत्तीसगढ़ रायगढ़ से आए कारीगरों के द्वारा फूलों से सजाया गया है वही श्याम बाबा की दिव्य ज्योत एवं 56 भोग लगाया गया है मंदिर के पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई है मंगल पाठ में बैठी महिलाओं के लिए फलिहार की व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई है वही 27 तारीख को श्याम मंदिर से मध्यान 1: बजे समय निशान यात्रा निकाली जाएगी यह निशान यात्रा श्याम मंदिर से पावर हाउस रोड रिंग रोड होकर पंच मंदिर में निशान की पूजा अर्चना के बाद निकाल कर बीसरा चौक होते हुए मुख्य मार्ग देकर श्याम मंदिर ढोल नगाड़ा बाजे के साथ आएगी गुरुवार के दिन मंगल पाठ को लेकर श्याम मंदिर परिसर में श्याम भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली

