राउरकेला:27//2,(कलिंग समाचार)के बिरसा दहर रोड स्थित श्री बाबा श्याम मंदिर का 44 श्री श्याम फागुन महोत्सव को लेकर विशाल निशान यात्रा श्याम मंदिर प्रांगण से निकलकर पावर हाउस रोड रिंग रोड होकर ट्रैफिक गेट पंच मंदिर पहुंची ढोल नगाड़ा बाजे के साथ निकली इस निशान यात्रा में श्याम बाबा का अलौकिक रथ को सजाया गया था वही पंच मंदिर में श्याम बाबा के निशान की पूजा हो करने के बाद शोभा यात्रा निकली गई इस शोभा यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां जिसके पीछे पांच सुहागिन महिलाएं लाल साड़ी लाल चुनरी ओढ़ कर सर पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल हुई जिसके पीछे श्याम बाबा का रथ को अलौकिक रूप से फूलों से सजाया गया था किसके पीछे भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बाबा का निशान हाथों में लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए बिसरा चौक से होते हुए मुख्य मार्ग देकर वापस श्याम मंदिर पहुंची इस निशान यात्रा के दौरान रास्ते में श्याम भक्तों के द्वारा फल शरबत अल्प आहार वितरण किया गया आज इस निशान यात्रा को लेकर पूरा शहर मानो श्याममय हो गया निशान यात्रा के दौरान स्थानीय भजन गायकारों के द्वारा श्याम बाबा का भजन भक्तों को सुनाया गया नाचते गाते श्याम भक्त मंदिर पहुंचे इस निशान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी की गई थी वहीं आज 27 तारीख शुक्रवार की शाम श्याम मंदिर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राजनांदगांव से आकाश शर्मा बिलासपुर से श्री कृष्णनेहा हैदराबाद से प्रतीक दाहिमा सिलीगुड़ी से आयुष पीयूष स्थानीय भजन गायकर विशाल शर्मा के द्वारा श्याम बाबा का भजन सुनाया जाएगा जो 27 एवं 28 फरवरी शनिवार मध्यांतक तक चलेगा श्री श्याम फागुन महोत्सव को लेकर श्याम मंदिर को फूलों से आकषर्णिय रूप से सजाया गया है

