राउरकेला, 26//2,2026:(कलिंग समाचार)राउरकेला शाखा, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा 26. तारीख गुरुवार को मैंफिर विलेज होटल में “बजट 2026 एवं नवीन आयकर अधिनियम 2025” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया तथा सभी ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।सेमिनार के प्रथम सत्र में बजट 2026 पर व्याख्यान देने हेतु दिल्ली से पधारे प्रख्यात वक्ता सीए विनोद गुप्ता ने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता राउरकेला के वरिष्ठ सदस्य सीए आर. पी. अग्रवाल ने की। वक्ता ने बजट के प्रमुख प्रावधानों, करदाताओं पर उसके प्रभाव एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।द्वितीय सत्र में सीए पंकज सारोगी ने “नवीन आयकर अधिनियम 2025” के विभिन्न प्रावधानों एवं उनके क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता सीए एस. के. सेनापति ने की।इसी अवसर पर वर्ष 2026-27 हेतु राउरकेला शाखा की नवीन प्रबंध समिति का पदस्थापन समारोह भी आयोजित किया गया। नवगठित समिति में—अध्यक्ष – सीए पंकज गर्गउपाध्यक्ष – सीए संदीप कुमार अग्रवालसचिव – सीए संजय मित्तलकोषाध्यक्ष – सीए सोनू अग्रवालसदस्य – सीए नीलव अग्रवालतथा पूर्व अध्यक्ष – सीए अनिल शर्माने अपने-अपने पदभार ग्रहण किए।नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए पंकज गर्ग ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शाखा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया तथा सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

