राउरकेला:25//2,(कलिंग समाचार)पनपोश के जगन्नाथ कॉलोनी मैं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर 25 फरवरी बुधवार को पनपोश ब्राह्मणी नदी के तट से 200 सुहागन महिलाओं के द्वारा लाल साड़ी लाल चुनरी ओढ़ कर कलश यात्रा निकाली गई ढोल नगाड़ा बाजे के साथ निकली इस कलस यात्रा में काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए पनपोष से हुए पनपोश बस्ती जगन्नाथ कॉलोनी यह कलश यात्रा पहुंची जहां महिलाओं के द्वारा नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई इसके बाद मंदिर की पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई वहीं मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया आगामी 28 फरवरी को हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ यज्ञ हवन किया जाएगा जिसे लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है आज इस कलश यात्रा को लेकर पनपोष राउरकेला समेत आसपास के अंचलों से काफी संख्या में महिलाएं एवं भक्तगण शामिल हुए

