सुंदरगढ़,3//2,(कलिंग समाचार)आगामी 8 से 12 फरवरी तक स्थानीय सरकारी कॉलेज के पास स्थित यतारा मैदान में जिला महोत्सव ‘यतारा-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय ‘सद्भावना भवन’ में एक प्रेस सम्मेलन आयोजित की गई।सुंदरगढ़ जिलापाल डॉ. शुभंकर महापात्र ने यतारा के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान शहर में भव्य लाइटिंग की जाएगी। साथ ही, एक विशेष मीना बाजार और ‘सुभद्रा शक्ति मेला’ का भी आयोजन होगा। इस मेले में सुंदरगढ़ जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों और अन्य उत्पादकों द्वारा निर्मित सामग्री उपलब्ध होगी। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहतपांच दिवसीय महोत्सव के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की:पहला दिन: आदिवासी नृत्य, संबलपुरी, ओडिसी और असम का बिहू नृत्य। स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक रुकु सुना, अंतरा चक्रवर्ती और वर्णालि होता अपनी प्रस्तुति देंगे।दूसरा दिन: आदिवासी नृत्य, दुरुआ नृत्य, संबलपुरी, स्थानीय सार्थक स्कूल के छात्रों के कार्यक्रम और राजस्थान का घूमर व कालबेलिया नृत्य। स्टार नाइट में गायक एम डी दानिश कार्यक्रम पेश करेंगे।तीसरा दिन: आदिवासी नृत्य, संबलपुरी, बाघ नाच और पश्चिम बंगाल का पुरुलिया छऊ नृत्य। मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायक सोनू निगम का कार्यक्रम होगा।चौथा दिन: कोया नृत्य, घुडुका नृत्य, संबलपुरी और पंजाब का भांगड़ा। बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देंगी।पांचवां दिन: ओडिसी, कथक, घुमुरा और महाराष्ट्र का लावणी नृत्य। स्टार नाइट में गायक मंटू छुरिया कार्यक्रम पेश करेंगे।इसके अलावा, ओलीवुड अभिनेता शैलेन्द्र, भूमिका, स्वराज, सूर्यमयी, दिव्या और कुकीज भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हर शाम ब्लॉक स्तर की एक विजेता टीम भी प्रस्तुति देगी। महोत्सव में ड्रोन शो और सैंड एनिमेशन आयोजित करने की भी योजना है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र नाथ मुर्मू ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। जिलापाल डॉ. महापात्र ने सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के निवासियों से सहयोग की अपील की।इस प्रेस सम्मेलन में अतिरिक्त जिलापाल श्री सूरज पटनायक, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुरंजन साहू, सदर उप जिला पाल श्रीमती तेजस्विनी बेहरा, पीए आईटीडीए श्री धीरेंद्र सेठी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नंदिनी मुंडारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

