राउरकेला:2//2,(कलिंग समाचार)श्री मा तारिणी का 47 वार्षिक जन्म उत्सव को लेकर अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन पांपोश रोड स्थित तरणी मंदिर परिसर में बड़े धूमधाम से किया गया यह तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति की ओर से मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया मां का फूलों से अलौकिक सिंगार किया गया मंदिर के पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना की गई वहीं रविवार 1 फरवरी को अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया बनई फर्टिलाइजर राउरकेला से कीर्तन पार्टियों के द्वारा अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ किया गया जिसे लेकर मंदिर परिसर में मां के भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली सुबह से लेकर रात 10: 30 तक भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में देखी गई वहीं मध्यान एवं शाम के समय मंदिर कमेटी के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया हजारों हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर तारिणी मंदिर समिति के मुख्य ट्रस्टी निर्मल चंद्र राउत राय समेत प्रभात मिश्र देव व्रत बिहारी ऋषि नाथ बिसवाल काशीनाथ साहू विजय शामल बुद्धि राम महाती दिव्य सिंह शामल अखिल दास समेत अन्य पदाधिकारी का सक्रिय योगदान रहा वही इस कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था भी पुलिस के जवानों के द्वारा अच्छी की गई थी वहीं सोमवार के दिन नगरकीर्तन एवं यमुना स्नान कार्यक्रम किया गया

