राउरकेला:22//1,(कलिंग समाचार) इस्पात शहर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर मूर्ति की बिक्री जोरों पर है वही पूजा सामग्री दुकान समेत फल दुकान मीठा दुकान में भी खरीदारी जोरों से की जा रही है खासकर शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज क्लब एवं विभिन्न सामाजिक संगठन धार्मिक संगठनों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को धूमधाम से की जाएगी जिसे लेकर आज शहर के बाजारों में भीड़ देखने को मिली वहीं खासकर शहर की विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में मां सरस्वती की पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण समेत तोरण द्वार बनाए गए हैं वहीं विभिन्न क्लब मैं भी इस पूजा को लेकर पंडाल बनाए गए हैं वहीं वेदव्यास के सरस्वती कुंड के समीप सरस्वती मंदिर में भी मां की पूजा आराधना बड़ी धूमधाम से की जाती है जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है वहीं आज शहर के बाजार में सरस्वती पूजा को लेकर पूजा सामग्री दुकानों में खरीदारी जोरो पर की जा रही है

