राउरकेला:23//1,(कलिंग समाचार)वेदव्यास त्रिवेणी संगम स्थित सरस्वती कुंड के पास मां सरस्वती मंदिर में आज सरस्वती पूजा को लेकर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली मंदिर के पुजारी गोपाल मिश्र एवं पुजारी के द्वारा विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई और सरस्वती पूजा को लेकर मां के मंदिर को सजाया गया फूलों से मां का अलौकिक सिंगार किया गया वही सैकड़ो की संख्या में भक्त सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे सुबह से लेकर मध्यान तक भक्तों की भीड़ लगा रही वही वही मंदिर के समक्ष भक्तों के द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया सरस्वती मंदिर में छोटे बच्चों के द्वारा नई स्लेट कॉपी पेंसिल लेकर माता के चरणों में अर्पण करने के बाद छोटे बच्चे मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया इसी प्रकार वेदव्यास मंदिर परिसर में आज सरस्वती पूजा को लेकर भक्तों की भीड़ देखने को मिली वही सरस्वती पूजा को लेकर राउरकेला शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज क्लब एवं सामाजिक संगठन के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई वहीं कई कोचिंग सेंटर में भी आज मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के साथ प्रसाद का कार्यक्रम किया गया

