डकैती की साजिश नाकाम, हथियार जब्त
राउरकेला:22.01:(कलिंग समाचार)शहर की प्लांटसाइट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। प्लांटसाइट थाना कांड संख्या 80/दिनांक 22.01.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4)/310(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) में मामला दर्ज कर पुलिस ने पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21/22 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को एसआई एस. प्रधान अपने स्टाफ के साथ प्लांटसाइट थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेलवे कॉलोनी स्थित बड़ा पार्क में छापेमारी की गई, जहां पांचों आरोपी एकांत स्थान पर एकत्र होकर राहगीरों, आसपास के घरों, दुकानों एवं पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे थे। सभी आरोपी तलवार, भुजाली और लोहे की रॉड जैसे घातक हथियारों से लैस थे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर वारदात टल गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नया बाजार केमोमो माझी, टिंबर कलोनी केआशुतोष रथ उर्फ सिबू,गोपबंधु पाली जतिन राय, करन केरकेट्टा और निरंजन ठाकुर हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोहे की तलवार, दो भुजाली और दो लोहे की रॉड जब्त की हैं। जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ प्लांटसाइट, सेक्टर-03, सेक्टर-07, झिरपानी, टीकायतपाली तथा जीआरपी राउरकेला थानों में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं गंभीर आपराधिक मामलों के अनेक पुराने केस दर्ज हैं।प्लांटसाइट पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

