सुंदरगढ़, 20//1,(कलिंग समाचार): सुंदरगढ़ टाउन थाना अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कुणाल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक दिल दहलाने वाली दुर्घटना घटी है। सुंदरगढ़ नगर पालिका के सफाई कार्य में लगे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक 2 साल के बच्चे की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने पिता के साथ स्कूटर पर जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक से टक्कर होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और बच्चा स्कूटर से नीचे गिर पड़ा। ठीक उसी समय पीछे से आ रहे नगर पालिका के सफाई ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया।घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और तनाव देखा जा रहा है।दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर नगर पालिका के सफाई कार्य में तैनात था।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था।यह भी जानकारी सामने आई है कि गाड़ी का बीमा खत्म हो चुका था।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

