राउरकेला:21//10,(कलिंग समाचार)ब्राह्मण कल्याण सभा राउरकेला के द्वारा आयोजित नवमी के पावन अवसर पर बसंती कॉलोनी ई एम ब्लॉक परिसर में नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई वही 51 देवी कन्या पूजा प्रसाद एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में समाज के लोग शामिल हुए जिसमें ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष प्रद्युमन शर्मा सचिव संजय सिखवाल कोषाध्यक्ष कौशल शर्मा पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल चोटिया श्रवण पारीक दिलीप शर्मा एवं टिंकू चौमाल सुमित शर्मा गज्जू शर्मा देवांशु खंडेलवाल श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल किरण सिखवाल नंदिनी सिखवाल समेत अन्य भक्त शामिल हुए इस कार्यक्रम को लेकर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली

