राउरकेला, 21/10:(कलिंग समाचार) अधर्म पर धर्म की विजय, अन्याय पर न्याय की विजय, असत्य पर सत्य की विजय और पाप पर पुण्य की विजय के प्रतीक के रूप में श्री दशहरा पूजा समिति की ओर से आज राउरकेला के सेक्टर-13 स्थित मिलन मैदान में रावण दहन, विजयादशमी उत्सव तथा प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक उत्सव आयोजित किया गया।श्री दशहरा पूजा समिति द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में उद्घाटक के रूप में रघुनाथपाली के विधायक सह जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गा चरण तंती तथा मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक उपस्थित थे। वहीं, सुंदरगढ़ के जिलापाल डॉ. शुभंकर महापात्र, पश्चिमांचल पुलिस डीआईजी बृजेश कुमार राय, राउरकेला की अतिरिक्त जिलापाल सह महानगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर, राउरकेला के पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी और राउरकेला के डीएफओ रविकांत मीना सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात श्री दशहरा पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और पाप पर पुण्य की विजय के संदेश के साथ मनाए जा रहे इस दशहरा उत्सव के अवसर पर बताया गया कि पिछले 60 से भी अधिक वर्षों से राउरकेला में रावण और कुंभकर्ण का दहन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत ओडिशा में पहली बार राउरकेला से ही हुई थी। रावण दहन और आतिशबाजी कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे आम जनता का मुख्य अतिथि, रघुनाथपाली विधायक सह जिला योजना बोर्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण तंती तथा राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा पटाखे में अग्नि प्रचलित की गई वहीं 55 फीट ऊंचे रावण और 50 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों को राम लक्ष्मण सीता सुग्रीव स्वरूप बाल कलाकारों के द्वारा अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन शुरू हुआ। मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव और माता सीता का रूप धारण किए बाल लाकारों को अतिथियों ने माल्यार्पण कर प्रसाद ग्रहण कराया।स आयोजन में श्री दशहरा पूजा समिति के संयोजक सुरेश केजरिवाल, अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सचिव पवन खेमानी, कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सदस्य प्रतीक अग्रवाल, हर्ष खेडारिया, ललित केजरिवाल, विवेक पोद्दार, दर्शित ठक्कर, गौरव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अमरेंद्र चौधरी, किसन अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, भवानी समाल, राहुल ग्रवाल, सौरभ गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।स्थानीय पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 55 फीट ऊंचे रावण और 50 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के दहन के साथ-साथ दशहरा उत्सव, श्रीराम राज्याभिषेक एवं शानदार आतिशबाजी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आतिशबाजी कार्यक्रम में आतिशबाज़ी और डिजिटल लाइट शो का भी प्रदर्शन किया गया। शहर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य अतिथियों और श्री दशहरा पूजा समिति की ओर से राउरकेला पुलिस अधीक्षक, मीडिया तथा सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


