राउरकेला 15/12,(कलिंग समाचार)राजस्थान परिषद के अमर भवन में सभा कक्ष का नवीनीकरण किया गया एवं प्रथम संरक्षक स्वर्गीय काशी प्रसाद झुनझुनवाला के नाम से सभा कक्ष का नाम काशी प्रसाद झुनझुनवाला सभा कक्ष रखा गया जिसका उद्घाटन शाम 7 बजे किया गया तत्पश्चात सभा कक्ष में राजस्थान परिषद के द्वारा प्रकाशित अमर संकल्प पत्रिका के नए संस्करण का विधिवत विमोचन किया गया दोनों ही कार्यक्रम संरक्षक महोदय गोपाल जी बगड़िया पूर्व अध्यक्ष बद्रीनारायण महेश्वरी, शैलेंद्र मारोठिया, संतोष अग्रवाल, संपादक सुरेश केजरीवाल, परिषद अध्यक्ष जुगल मारोठिया उपाध्यक्ष विनोद नरेड़ी कोषाध्यक्ष मुकेश केडिया सह सचिव मनोज अग्रवाल विनय शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया सभी ने अमर संकल्प के पुनः प्रकाशन होने पर खुशी जाहिर की एवं सभा कक्ष के सौंदर्यीकरण की भूरि भूरि प्रशंसा

