राउरकेला 15/12,(कलिंग समाचार) रविवार शाम को इस्पात अंचल के सेक्टर 18 के बी.टी.बी. पब्लिक स्कूल का 53वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा माइनॉरिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार गुरुबिंदर सिंह, बी.टी.बी. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह और महासचिव सरदार दर्नेल सिंह ने स्वागत भाषण दिया। स्कूल के प्राचार्य रश्मिकांत आचार्य ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों द्वारा कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें संबलपुरी पंजाबी भांगड़ा डांस एवं उड़िया नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंत में, स्कूल की उप-प्राचार्या श्रीमती टिंकू कुंडू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बी.टी.बी. स्कूल का यह 53वां वार्षिक उत्सव शांति और व्यवस्था के साथ मनाया गया। आज इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों समेत अभिभावकों की काफी भीड़ देखने को मिली

