राउरकेला:15//12,(कलिंग समाचार) शहर के जाने-माने साहित्यकार रघुवर धल की पत्नी अन्नपूर्णा और उनके मंझले बेटे चित्तव्रत धल की श्रद्धांजलि सभा कोएल नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राउरकेला विधायक सारदा प्रसाद नायक, समाज सेवी निहार राय, निरोद कुमार राउत, बिष्णुप्रिया महापात्र, हरमोहन मिश्र, तारिणी चरण साहू, उमेश नायक, मार्कंडेश्वर राउत, भास्कर धल, श्रमिक नेता प्रशांत बहेरा, सुकांत भुइयां, ब्रजेंद्र दास, पीताम्बर लेंका, रवि परिडा, कवि कुंजबिहारी राउत, मनोज नंद, जगन्नाथ राउत समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया और दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सद्गति की कामना की।इस अवसर पर, अतिथियों ने दोनों की स्मृति में ‘स्मृति शोभन’ नामक एक पत्रिका का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संस्थानों के व्यक्तियों ने भाग लिया, जबकि असीम धल, अश्विनी धल, असित धल, ज्योतिर्मयी धल, ममता धल, सश्मिरेखा धल आदि उपस्थित रहकर कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में सभी के लिए प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई थी।

