राउरकेला:26//11,(कलिंग समाचार)। लायंस क्लब ऑफ राउरकेला स्टार्स द्वारा आयोजित “स्पोर्ट्स फिएस्टा 2025” का सफलतापूर्वक समापन सिविल टाउनशिप स्थित ओएफए ग्राउंड में हुआ। यह खेल महोत्सव उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा, जिसमें शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को मिली अपार सफलता के लिए लायंस क्लब परिवार ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, पिकल बॉल और लॉन टेनिस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 6 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे फिएस्टा का जोश दोगुना हो गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ममता गौतम, सेकंड वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दुर्गेश नंदिनी बिस्वाल, कैबिनेट सेक्रेटरी राधिका गौतम , रीजन चेयरपर्सन मीनू अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन प्रतीक कयाल की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें खेल और फिटनेस के महत्व के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन विवेक मोदी, सचिव लायन सुमित अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरपर्सन लायन रजी कौर एवं लायन पूजा बंसल, लायन विनीत केजरीवाल, लायन अनूप बंसल, लायन संदीप सिंह, लायन शालू अग्रवाल और लायन प्रिया केजरीवाल का विशेष योगदान रहा । क्लब ने सभी प्रायोजकों व ओएफए कोच एवं प्रबंधन को विशेष धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हुआ।लायंस क्लब ऑफ राउरकेला स्टार्स, युवाओं द्वारा संचालित एक सशक्त क्लब है जिसका उद्देश्य सेवा, सामाजिक विकास और जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देना है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को आउटडोर गेम्स व गतिविधियों की ओर प्रेरित करना था ताकि मोबाइल और टीवी की आदतों से दूर रहकर शारीरिक व मानसिक विकास को बल दिया जा सके।क्लब का मानना है कि स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज के निर्माण की नींव होते हैं। “वी सर्व” (We Serve) के आदर्श वाक्य पर चलते हुए, लायंस क्लब ऑफ राउरकेला स्टार्स भविष्य में भी ऐसे सार्थक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

