51 जोड़ों के साथ सामूहिक तुलसी विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल
राउरकेला:3//11,(कलिंग समाचार)के महाराजा अग्रसेन भवन परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन राउरकेला शाखा उड़ीसा द्वारा आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं तुलसी शालिगराम विवाह का भव्य आयोजन 2 नवंबर से आरंभ होकर 3 नवंबर मध्यान 4:00 बजे समापन हुआ आज सोमवार के दिन मध्य 3:00 बजे समापन के पहले पूजा अर्चना यज्ञ हवन श्री धाम वृंदावन से आए श्री वेंकटेश स्वामी जी महाराज के द्वारा तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन के बारे में पूरी कथा सुनाई गई वहीं कथा के बीच कीर्तन का भी आयोजन उनकी टोली के द्वारा किया गया इस दौरान महाराज जी ने एकादशी उद्यापन एवं तुलसी जी के विवाह की पूरी कहानी कथा सुनने के साथ-साथ सनातन धर्म के बारे में भी भक्तों को जानकारी दी वही आज समापन को लेकर 51 जोड़ों के परिवार के साथ इस पूजा अर्चना में शामिल हुए यज्ञ हवन में शामिल हुए वहीं इस पूजा के दौरान गो माता पूजा ki पूजा अर्चना किया गया 2: बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम के चेयरमैन विजयलक्ष्मी अग्रवाल एवं पुष्पा खेतान के द्वारा सुचारू रूप से किया गया उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले तीन सालों से किया जा रहा है इस कार्यक्रम में सभी लोगों का सहयोग रहा है आज इस कार्यक्रम को लेकर महाराजा अग्रसेन भवन में भक्तों काफी भीड़ देखने को मिली इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिला समेत झारखंड पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ से जजमान लोग शामिलहुए थे वही इस कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में मोहन अग्रवाल जय भगवान अग्रवाल सहपत्नी के साथ विराजमान थे यज्ञ के बाद अंत में आरती कर 51 जोड़ों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया आज इस कार्यक्रम में राउरकेला राजगमपुर बीरमित्रपुर बिरसा से काफी संख्या में भाग शामिल हुए

