राउरकेला:4//11,(कलिंग समाचार)उड़ीसा का महान पर्व बोईत बंधन उत्सव राउरकेला शहर में बुधवार के दिन मनाया जाएगा जिसे लेकर शहर के मुख्य बाजार समेत इस्पात अंचल के बाजारों में कागज की नाव थर्माकोल की नाव केलापत्र की नाव की बिक्री जोरों पर है वही राउरकेला शहर के मुख्य बाजार डेली मार्केट ट्रैफिक मार्केट बसंती मार्केट छंद मार्केट पनपोष मार्केट तारकेरा देवगांव मार्केट समेत वेदव्यास इस्पात मार्केट में नव की बिक्री जोरों पर चल रही है वहीं इस उत्सव को लेकर पूजा सामग्री दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है वहीं फल दुकान समेत अन्य पूजा सामग्री दुकानों एवं सजावट की दुकानों में ग्राहकों के भीड़ देखने को मिल रही है वहीं खासकर वेदव्यास ब्राह्मणी घाट पांपोश रूप टोला घाट बालू घाट के आदर्श घाट झील पानी घाट रेलवे कॉलोनी तलब सेक्टर 16 तुमकेला घाट समेत अन्य घाटों में इस पर्व को लेकर साफ सफाई करने के साथ बिजली की व्यवस्था की गई है वही खासकर वेदव्यास मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से इस उत्सव को लेकर श्रधालू के लिए बिजली लाइट पीने के पानी एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है क्योंकि हजारों हजारों की संख्या में श्रद्धालु वेदव्यास नदी घाट पूजा अर्चना के लिए परिवार के साथ आते हैं पूरे सुंदरगढ़ जिला से वहीं राउरकेला शहर के मुख्य बाजार में कागज की नाव समेत केला पत्र की नाव की बिक्री जोरों पर है

