राउरकेला:2//11,(कलिंग समाचार) श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु नानक जी के जन्म उत्सव को लेकर निकली नगर कीर्तन यात्रा आज मध्यान 3:बजे रेलवे स्टेशन के निकट गुरु नानक स्कूल परिसर के समक्ष से निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा जो मधुसूदन मार्ग होते हुए रिंग रोड होकर उदितनगर अंबेडकरचौक होकर मुख्य मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन के निकट गुरुद्वारा पहुंची इस नगर कीर्तन शोभायात्रा में गुरुद्वारा स्कूल खालसा स्कूल समेत स्काउट गाइड्स के बच्चे शामिल हुए स्कूल के सैकड़ो सैकड़ो बच्चे इस शोभायात्रा में शामिल हुए वहीं इस शोभा यात्रा में पंच परमेश्वर के आगे सिख समाज के पांच लोग झंडा लेकर आगे बढ़े उनके आगे सिख समुदाय के लोग एवं महिलाएं झाड़ू लगाकर फूल बरसते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए वही शोभा यात्रा को लेकर गुरु ग्रंथ जी के दरबार जिसे टेलर पर सुशोजित किया गया था वहीं महिलाएं नगर कीर्तन करते हुए इस नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल हुई वही सिख समुदाय के युवाओं एवं बच्चों के द्वारा खेलों का भी प्रदर्शन किया गया इस दौरान सिख समुदाय के लोगों के द्वारा रास्ते में चाय पानी शरबत बिस्कुट अल्पाहार एवं फल चना हलवा वितरण किया गया श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह बलदेव भट्टी महासचिव बलदेव सिंह समेत जगदेव सिंह मनजीत सिंह जगबीर सिंह जसविंदर सिंह सुरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्यों का सकरी योगदान रहा आज इस नगर कीर्तन को लेकर पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक के जवानों के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी की गई थी वहीं शहर के चौक चौराहों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था


