राउरकेला:22//9,(कलिंग समाचार) को बिरसा डाहर , राउरकेला में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में श्री संजय अग्रवाल के अध्यक्षता में भगवान अग्रसेन जयंती समारोह का हर्सोल्लास के साथ पालन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 : 30 बजे प्रारंभ हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल , रायपुर के भूमि के गौरव और समाजसेवा के पर्याय है । इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि श्री राम अवतार अग्रवाल , श्री अशोक अग्रवाल ( Romco ) , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री संजय जी अग्रवाल ( अधिवक्ता ) , उपाध्यक्ष श्री चंद्रेश गुप्ता , सह सचिव श्री अजय गोयल , कोषाध्यक्ष श्री अरुण कुमार जिंदल हरियाणा नागरिक संघ के सम्मानित ट्रस्टी विष्णु जी अग्रवाल , श्री ओम प्रकाश गुप्ता ( चाचा ) , पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार बंसल एवं हरियाणा नागरिक संघ के कार्याकरिणी सदस्य , श्री राजेश अग्रवाल , श्री विकास गुप्ता , श्री उमाशंकर सिंघल , श्री राजीव कुमार जिंदल , श्री मनोज अग्रवाल , श्री संजय बंसल तथा अन्य अतिथि उपस्थित थे । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु तिवारी ने उपस्थित सभी को पुष्प गुच्छ दे कर तथा अपने स्वागत भाषण द्वारा सबका अभिनंदन तथा स्वागत किया । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रेसन जयंती जी के प्रतिमा के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर , माल्यार्पण तथा संगीत गान के साथ किया गया । कार्य क्रम के मुख्य अतिथि महोदय अनेक प्रतिभाओं के धनी व्यक्ति हैं । उन्होंने अपने वक्तव्य में कर्मयोगी अग्रसेन जी के कार्यो को याद करते हुए तथा बच्चों को अपने माता- पिता के प्रति श्रद्धा भाव रखने की बातें कही ।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महोदय अपने वक्तव्य में भगवान अग्रसेन का स्मरण किया तथा अनेको जानकारी दी । उसके उपरांत सम्मानित अतिथि श्री राम अग्रवाल तथा श्री अग्रवाल जी ने भी बच्चों को भगवान अग्रेसन जयंती के बारे में अनेको जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सबिता मेहांती जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम की संचालन विद्यालय की अध्यापिका सुश्री तृष्णा बंसल और साक्षी शर्मा ने किया ।


