राउरकेला:9//9,(कलिंग समाचार) को लोरेटो इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में संकल्प साहित्य संस्थान के द्वारा हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विद्यालय के निदेशक सुरेश केजरीवाल ने हिन्दी भाषा के महत्व को बतलाते हुए उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया सभी विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्त्व तथा हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति पर अपनी मौलिक कविता प्रस्तुत कर समारोह में चार चाँद लगा दिया इस समारोह के दौरान साहित्य संकल्प संस्थान के अध्यक्ष KK प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रवण पारीक, सचिव उषा अग्रवाल एवं सदस्यगण पायल अग्रवाल, वर्षा कादमावाला, संजू साहु उपस्थित थे सभी ने अपनी मौलिक रचना प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति लगाव के लिए प्रोत्साहित किया ।प्रतियोगिता के अंत में संकल्प सहित्य संस्थान के सचिव उषा अग्रवाल ने आज की प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया । जिसमें प्रथम स्थान श्रीष्टी सीन्हा द्वितीय स्थान लिप्सा बाग एवं तृतीय स्थान श्नेहा प्रसाद ने प्राप्त किया ।उपयुक्त सभी विजेताओं को दिनांक 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस के पावन बेला पर होटल सुभम में पुरस्कृत किया जाएगा इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्रीमती सुमथी मोहन, गुलज़ार खनम, संजीब पाल, माधुरी वज़ीर शिक्षकगन उपस्थित होकर प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाया ।राज किशोर अग्रवाल एवं पूजा कुमार में इस समारोह को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।

