राउरकेला:8//9,(कलिंग समाचार)शहर की प्लांटसाइट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 3 किलो गांजा और ₹2,420 नकद बरामद किया।महिला एसआई सेबती सिंह ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस टीम ने इंदिरानगर बस्ती, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान कुसुम केरकेट्टा (51), पत्नी सुधीर केरकेट्टा, निवासी गोपबन्धुपल्ली वार्ड-13 को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी में उसके सफेद प्लास्टिक बैग से अवैध गांजा मिला, जिसे वह बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के बेचने के इरादे से ले जा रही थी।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त नकदी की जांच और आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शन की पुष्टि की जा रही है।पुलिस की इस कार्यवाई से अंचल में सक्रिय गांजा तस्करों में हड़कंप मच गई।

