राजगांगपुर:7//9,(कलिंग समाचार) रानी बांध क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पल्सर बाइक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार कांशबाहाल निवासी यश वीर बेक और सोनाखान क्षेत्र के रोहित मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों युवक किसी कार्य से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना की खबर से मृतकों के परिवारों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

