राउरकेला:7//9,(कलिंग समाचार)श्री श्री गणेश पूजा समिति सिविल टाउनशिप मैसेज पटेल अस्पताल के सामने कम्युनिटी हॉल परिसर में पिछले 10 दिनों से गणेश पूजा का भव्य आयोजन होने के बाद शनिवार की शाम विशाल विसर्जन शोभा यात्रा समिति के द्वारा निकाली गई ढोल नगाड़ा बाजे के साथ इस विसर्जन शोभायात्रा में समिति के सैकड़ो सदस्य समेत सिविल टाउनशिप के सैकड़ो लोग एवं भक्त शामिल हुए गणपति बाबा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आ का गुणगान करते मोरिया रे मोरिया रे गणपति बाबा मोरिया रे का स्लोगन दिए सिविल टाउनशिप एरिया की परिक्रमा करने के बाद ढोलना नगाड़ा बाजे के साथ भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया वहीं कई भक्तों के द्वारा विसर्जन सौभाग्य यात्रा के दौरान फल मिठाई एवं अल्पाहार भक्तों के बीच वितरण किया गया श्री श्री गणेश पूजा समिति के चेयरमैन आकाश अग्रवाल समिति के अध्यक्ष संजीत सिंह उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सचिव विकास शर्मा एवं सक्रिय सदस्य अमित गुप्ता अभिषेक अग्रवाल समित अग्रवाल चिंटू हरीश कयाल समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा वहीं समिति द्वारा बालू घाट के कृत्रिम तालाब में पूजा अर्चना के बाद गणेश जी की मूर्ति को क्रेन की सहायता से विसर्जन किया गया वहीं जिला प्रशासन के द्वारा बालू घाट के कृत्रिम तालाब में बिजली पानी रोशनी की व्यवस्था की गई थी वहीं पुलिस के अधिकारी एवं जवान भी बालू घाट में तैनात दिखाई दिए

