राउरकेला:6//9:(कलिंग समाचार) शहर की कचहरी रोड राजस्थान सैलून के सामने मार्केट कांप्लेक्स में फ्रेंड्स ग्रुप गणेश पूजा कमेटी के द्वारा गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया था 7 दिन तक गणेश जी की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ भक्तों के बीच हर दिन शाम को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाता था शुक्रवार की शाम 7 बजे ढोल नगाड़ा बाजे के साथ विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई जिसे लेकर गणेश जी की मूर्ति को पिकअप वैन में फूलों से सुशोजित कर रंगीन लाइटों से सजाया गया इसके बाद विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई पूजा कमेटी के सदस्यों के द्वारा इस विसर्जन शोभा यात्रा में मुख्य मार्ग होते हुए उदितनगर अंबेडकर चौक रात 10 शोभायात्रा पहुंची जिसके बाद बालू घाट की कृतिम तालाब में मूर्ति को विसर्जन किया गया कमेटी के नीरज कुमार साहू बंटी प्रसाद नीरज शर्मा मनीष साहू बबलू साहू कालीचरण साहू हरदीप सिंह शिबू सिंह शंकर शाह समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा इसी प्रकार राउरकेला शहर के प्लांट साइड रोड गणेश पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई महताब रोड होकर फ्लाट साइड होकर विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई इसी प्रकार शहर के अन्य गणेश पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई

