राउरकेला:5//9:(कलिंग समाचार) शहर में गणेश पूजा के विसर्जन को लेकर विभिन्न गणेश पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा निकालने के साथ-साथ गणपति बाबा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ देवा हो देवा गणपति देवा का गुणगान करते हुए भक्तों के द्वारा गणेश जी को विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब शोभायात्रा के साथ ले जाया गया इसी कड़ी में कचहरी रोड के कैलाशपुरी होटल के सामने श्री गणेश पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर कमेटी के पदाधिकारी एवं छोटे बच्चों के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई ढोल नगाड़ा बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं समेत युवा एवं छोटे बच्चे शामिल हुए गुलाल लगाकर अबीर लगाकर भक्तों के बीच लड्डू एवं बंदिया का प्रसाद वितरण करते हुए कचहरी रोड से शोभायात्रा निकालकर बीरसा दहर रोड होते हुए मुख्य मार्ग से अंबेडकर चौक होकर बालूघाट के कृत्रिम तालाब में गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन किया गया इस मौके पर कमेटी के अनमोल अग्रवाल हरीश शर्मा दीपक गुप्ता वरुण प्रसाद समय महत्व सुजल सा हिमांशु प्रसाद प्रिंस शर्मा दीपु भाई अरविंद शर्मा समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा गया गणेश पूजा के दौरान हर दिन पूजा कमेटी के द्वारा शाम को आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता था

