राउरकेला:4//9,(कलिंग समाचार) राउरकेला जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव पर्यवेक्षक डॉ. पलक वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने जिला कांग्रेस नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हुई, वहीं ब्लॉक स्तर की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुनीता बिस्वाल को सौंपी गई। अभियान एक सप्ताह तक जिलेभर में संचालित होगा।जिला कांग्रेस कमेटी के समन्वयक ज्ञानेंद्र दास ने प्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत कर अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।इस मौक़े पर कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दास, पूर्व विधायक उम्मीदवार बिरेंद्र नाथ पटनायक व गोपाल दास, सावीर हुसैन, प्रभोध दास, एजाज अख्तर, गणेश प्रधान,रवी राय तथा रेमिस केरकेट्टा सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

