राउरकेला:4//9,(कलिंग समाचार) शहर के बिसरा डाहर रोड स्थित बाबा श्याम मंदिर के प्रागन में जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर साम चार बजे जलुवा पूजा क्रायक्रम किया गया जिसमें महिलाओं ने इस जलुवा में सामिल हो कर नाच गा कर माता योशोदा को पालकी में बैठा कर कूआ है पूजन कि परंपराओं को निभाती है। वही शाम आठ बजे मुख्य जजमान ओर धर्म पत्नी ने बाबा श्याम कि आराधना कर बिधी विधान से पूजा अर्चना कर अख्ड जोत जलाई। श्याम बाबा का फूलों से अलौकिक सिंगार किया गया वही 8.30 बजे भजनों का आयोजन किया गया राउरकेला शहर के भजन गायक विशाल शर्मा ने श्री गणेश वन्दना कर भजनों का क्रायक्रम आरंभ किया।एक से बढ़कर एक श्याम बाबा समेत अन्य देवी देवताओं के भजन गए जिसे सुनकर भक्त घूमने लगे गाने लगे।भजन समापन के बाद भक्तों के लिए महाप्रसाद कि व्यवस्था की गई थी।इस भक्ती भाव क्रायक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी से कमला देवी,राजेश अग्रवाल गोविंद अग्रवाल ,गज्जु शर्मा,निरंजन सोनी,भिम बंसल दीपक शर्मा का भरपूर सहयोग रहा इस कार्यक्रम में राउरकेला समेत आसपास के अंचलों से श्याम भक्त शामिल हुए एकादशी को लेकर श्याम मंदिर समेत हनुमान वाटिका के त्रिशक्ति मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली बाहर से आए भजन गायकर के द्वारा श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए वही मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई

