राउरकेला:4//9,(कलिंग समाचार) शहर के सेक्टर-16 स्थित इस्पात कॉलेज के निकट शुक्रवार को पेड़ पर एक विशालकाय सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।अचानक सांप दिखने से स्थानीय लोग भयभीत हो गए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।लोगों ने राहत की सांस ली कि सांप समय रहते नियंत्रण में आ गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी।

