राउरकेला:1//9,(कलिंग समाचार)श्री गणपति कृपा पूजा कमेटी द्वारा 31वें वर्षगांठ के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। रविवार की शाम माडु महाराज गली, डेली मार्केट स्थित पूजा पंडाल में भव्य नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ।आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चला। इस अवसर पर झारखंड के टाटानगर से आमंत्रित सुप्रसिद्ध कलाकार महेश शर्मा एंड ग्रुप ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गणेश उत्सव की गरिमा और भक्ति का माहौल और भी जीवंत हो उठा।समिति ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।नृत्य नाटिका में भगवान शिव व माता पार्वती,राधा कृष्ण व मां काली की जीवंत झाकिया प्रस्तुत कर कलाकारों ने मन मोह लिया।साेमवार की दोपहर को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में सहयोग करने वालों के प्रति पूजा कमेटी के सुजीत अग्रवाल गुड्डू ने सबों के प्रति आभार जताया।

