राउरकेला:1//9,(कलिंग समाचार)शहर के सिविल टाउनशिप कल्चरल कल्याण मंडप परिसर में श्री श्री गणेश पूजा समिति के द्वारा 26 वन पूजा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है आज छठे दिन पूजा समिति के द्वारा शाम के समय पंडितों की टोली के द्वारा गंगा आरती के बाद पूजार्चना की गई इस मौके पर राउरकेला के एसपी नितेश वाधवानी ने गंगा आरती के साथ-साथ गणेश जी की पूजा अर्चना की पूजा कमेटी के द्वारा राउरकेला एसपी का स्वागत किया गया वहीं आज गणेश पूजा पंडाल में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली वही पूजा कमेटी के द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया वही कमेटी के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया इस मौके पर श्री श्री गणेश पूजा समिति के चेयरमैन आकाश अग्रवाल अध्यक्ष संजीत सिंह उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सचिव विकास शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी का सक्रिय योगदान रहा वही पूजा कमेटी के द्वारा हर दिन गंगा आरती करने के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस बार इस पूजा कमेटी के द्वारा गंगा घाट की आकृति का भव्य पंडाल बनाने के साथ-साथ विशाल गणेश जी की मूर्ति को विराजमान किया गया है वहीं आकर्षित नहीं है रंगीन लाइट एवं फूलों से पंडाल को सजाया गया है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में राउरकेला समेत आसपास के अंचलों से भक्ति पंडाल में पहुंच रहे हैं इसी प्रकार शहर के अन्य गणेश पूजा कमेटी के द्वारा हर दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम के समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहे हैं

