राउरकेला:27//8,(कलिंग समाचार)शिवाजी मार्ग में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बुधवार गणेश चतुर्थी पूजा धूमधाम से मनाया गया। । पूजा का आरंभ पण्डित ने सुबह 8.00 बजे किया | विद्यालय परिसर में गणेश की प्रतिमा स्थापित कर के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की | विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा कक्षा दशम् के छात्र रोनक शर्मा ने पूजा किया | विद्यालय के छात्राओं ने जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,माता तोहर पार्वती पिता महादेवा…….आरती गाकर तथा दीप प्रज्जवलित कर गणपति को भोग अर्पित किया।तत्पश्चात पूरा विद्यालय परिसर गणपति वप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा। छात्राओं ने गणेश की प्रतिमा में फुल अर्पित किया | अंत में प्रसाद वितरण किया गया। पूजा में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द चन्द्र मिश्र , , रीना अग्रवाल , विष्णु महापात्र तथा आचार्य – आचार्या , पूर्वछात्र विद्यालय के अभिभावक उपस्थित थे | गणेश पूजा को लेकर छात्राओं एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखा गया। पूजा का सम्पन्न 9.30 में हुआ | सारा कार्यकम विद्यालय की वारिष्ट आचार्या श्रीमति सीमा सिंह की देखरेख में हुआ |

